फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संगम के पवित्र जल से बंदियों ने किया स्नान

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को प्रयागराज के जल से स्नान कराते अ​धिकारी। - फोटो : स्रोत : जेल
विज्ञापन
रामपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से संगम की पवित्र नदियों से लाए गए जल से जिला कारागार में बंद बंदियों ने स्नान किया। मंत्रोच्चार के बीच 15 महिलाओं समेत 265 बंदियों ने स्नान किया। इस दौरान यज्ञ का भी आयोजन किया गया। पवित्र जल से स्नान कर बंदी खुद को अभिभूत महसूस करने लगे।
विज्ञापन

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में चल रहा है, जहां पर करोड़ों लोग पवित्र संगम पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। शासन ने जेल में बंद बंदियों के लिए भी महाकुंभ से पवित्र जल उपलब्ध कराया है, ताकि वह भी जेल में ही रहकर स्नान कर सकें और पुण्य कमा सकें।
शासन के आदेश के बाद इस पवित्र जल को प्रयागराज के संगम से लाया गया। गंगा, यमुना व सरस्वती नदियों के इस पवित्र जल को जेल में लाकर यहां सुरक्षित किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जेल के भीतर संगम के पवित्र जल का हवन पूजन एवं कलश पूजन किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले कारागार में हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद संगम के जल को कलश में भरकर उसका पूजन किया गया। कारागार में बंदियों के लिए तैयार किए गए कुंड में पवित्र जल को मिला दिया गया। इसके पश्चात सभी बंदियों को स्नान के लिए महाकुंभ का जल उपलब्ध करवा दिया गया।
पवित्र जल से स्नान करने के बाद बंदी खुद को अभिभूत महसूस कर रहे थे। बंदियों ने इस व्यवस्था के लिए शासन का आभार जताया। कहा कि शासन की इस पहल से बंदी काफी खुश हैं और उनकी पुरानी मुराद पूरी हो गई। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को जेल में बंद 250 पुरुष एवं 15 महिला बंदियों ने पवित्र जल से स्नान कर पुण्य कमाया। इस मौके पर जेल के अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें