फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिरों में गूंजे मां कात्यायनी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने माता को चुनरी चढ़ाकर घी, लौंग, कपरू, धूप, पुष्प आदि अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं। तमाम कन्याओं ने भी माता की पूजा की। मान्यता है कि माता की कृपा से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन



रविवार को चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने घरों पर विधि-विधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने श्री नवरात्र व्रत कथा के साथ आरती का पाठ किया। घरों में पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों व देवीस्थान पर पहुंचे और पूजा की। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में छठे नवरात्र पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया। साथ ही मंदिरों के पुजारियों व महंतों ने भी माता का पूजन किया। मिलक, स्वार, शाहबाद, बिलासपुर, टांडा समेत सभी इलाकों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया।

-
शक्ति दरबार मंदिर में की जगत कल्याण की कामना

रामपुर। चैत्र नवरात्र में शक्ति दरबार में पुजारी पं. विश्वनाथ मिश्रा ने छठे स्वरूप मां आदिशक्ति श्री कात्यायनी देवी को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ किया और जगत कल्याण की कामना की। माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी की आराधना जिले भर में धूमधाम से की गई। इस दौरान पुजारी पं. विश्वनाथ मिश्रा ने यज्ञ अनुष्ठान कराया। जिसमें आहुतियां दी गई। इसके साथ सप्तशती कवच पाठ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें