फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवाब परिवार के हमजा मियां भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद रोड स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय सांवरिया फार्म पर रविवार को नवाब परिवार के सदस्य व अपना दल एस के नेता हमजा मियां ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके पिता नवेद मियां बीएसपी सरकार में मंत्री रहे और वो कई बार विधायक भी रहे हैं। उनकी दादी बेगम नूरबानो रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रही हैं। बेगम नूरबानो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। हमजा मियां 2022 में अपना दल एस के टिकट से स्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। रविवार को प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष हंसराज जाटव, जिला प्रभारी राजा वर्मा, चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो, सह प्रभारी मंजू दिलेर की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें