फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राममय हुआ बाजार, रामनामी पटके और झंडे की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आने के साथ ही जिले में भी माहौल राममय नजर आने लगा है। 22 तारीख को रामोत्सव मनाने की तैयारियों के साथ ही दुकानों पर श्रीरामचरितमानस, रामनामी पटके, झंडे और राम दरबार की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी प्रभु श्रीराम से जुड़ी सामग्री को दुकान में आगे रखना शुरू कर दिया। राम नाम लिखे झंडे भी खूब बिक रहे हैं। 22 जनवरी को रामोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन के साथ ही रामभक्त भी जुटे हुए हैं। इसका असर बाजार पर भी दिख रहा है। शासन के आदेश पर जहां सरकारी तंत्र इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है, वहीं दूसरे सियासी व सामाजिक संगठन भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बाजार में प्रभु श्रीराम से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा की पुस्तकों के साथ राम नाम लिखे झंडे, राम दरबार की मूर्तियां और कैलेंडरों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


पूजन सामग्री विक्रेता प्रशांत गुप्ता का कहना है कि रामजी के झंडे, पटके, पीतल का राम दरबार की डिमांड ज्यादा बढ़ी है। इसके लिए बड़ा स्टाक मंगवा लिया है। इसके अलावा रामजी के चित्र, फोटो फ्रेम, अयोध्या में राममंदिर के चित्रों की बाजार में मांग है। वैसे रामनवमी पर इन चित्रों की मांग होती है, पर रामोत्सव को लेकर अभी से डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें