फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को होगी
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने इस मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक विवेचक प्रवीण कटियार ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को होगी। वहीं डूगंरपुर के एक अन्य मामले में विवेचक रामवीर सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम के अधिवक्ता ने बहस की जो कि पूरी नहीं हो सकी।


आप नेता को धमकाने में अब्दुल्ला के खिलाफ विवेचक ने दी गवाही
रामपुर। आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में विवेचक नरेंद्र त्यागी ने कोर्ट में पेश होकर आरोपी अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने जिरह के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की है। यहां बताते चलें कि वर्ष 2019 में आम आदमी पार्टी के नेता फैसल लाला ने गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम पर धमकाने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें