फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के सिर और मुंह पर किया गया था लोहे की रॉड से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। शाहबाद क्षेत्र में होमगार्ड पिता की हत्या के मामले में होमगार्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुँह और सिर पर एक-एक गंभीर चोट सामने आई है। आरोपी द्वारा पिता के मुँह और सिर पर लोहे की रॉड से घातक प्रहार किया गया था, जिससे मुँह और सिर पर गंभीर चोट आने से पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव का मझरा (तालकाबाद) निवासी बुद्धसेन होमगार्ड के पद पर तैनात थे। कई दिनों से उनके वेतन को लेकर घर में विवाद चला आ रहा था। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार बुद्धसेन अपने मझले बेटे सुरेंद्र को अपना वेतन प्रत्येक माह दे दिया करता थे। जिसका विरोध उनका छोटा बेटा नेकपाल करता था। आरोप था कि इसी के चलते नेकपाल ने सोमवार तड़के लगभग चार बजे अपने पिता के सिर में लोहे के रॉड से वार कर दिए थे। जिससे उसके पिता की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।
पिता की हत्या करने के बाद घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर हत्यारे बेटे नेकपाल का शव सड़क पर पुलिस को मिला था। मृतक होमगार्ड बुद्धसेन के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने अपने पिता की हत्या के मामले में अपने भाई नेकपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जबकि दूसरी ओर सड़क हादसे में नेकपाल की मौत हो जाने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे।
विज्ञापन

बुद्धसेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और मुंह पर एक-एक जगह किसी लोहे की रॉड जैसी वस्तु से वार करने से गंभीर चोटों की बात कही गई है। इन गंभीर चोटों के कारण ही बुद्धसेन की मौत होना बताया गया है। साथ ही नेकपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर का निचला हिस्सा किसी सड़क हादसे में वाहन द्वारा कुचले जाने जैसा प्रतीत होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें