फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहे हैं जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज

Sat, 31 Jan 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, कैसे हो पढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सरकार भले की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लाख दावे करे, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी उसके सारे दावों की पोल खोल रही है। जिले के 47 राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के 42 पद, प्रवक्ता के 349 पदों में से 310 पद और सहायक अध्यापक के 502 पदों में से 376 पद खाली चल रहे हैं।
शहर से लेकर देहात तक संचालित राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवेश को लेकर छात्रों के साथ अभिभावकों में विशेष लगाव होता था। क्योंकि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में इन विद्यालयों का नाम होता था। धीरे-धीरे इन स्कूलों की स्थिति खराब होती चली गई। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जिले के 47 राजकीय इंटर कॉलेजोें में से प्रधानाचार्य के सिर्फ पांच पद ही भरे हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता के पदों की बात की जाए तो 349 में से 39 पद भरे हैं। सहायक अध्यापक के 502 में से 126 पद भरे हैं। इन कॉलेजों में प्रधानाचार्य का काम कार्यवाहक प्रधानाचार्य के तौर चर चलाया जा रहा है। ऐसे में इन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था कैसे संचालित होती है ये बताना भी मुश्किल है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों में जब पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं तो अब ऐसी स्थिति में इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का स्तर कैसे सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

-
कोचिंग सेंटरों का सहारा ले रहे छात्र
रामपुर। शहर से लेकर देहात तक इंटर कॉलेजों में कई विषयों के प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के न होने से निजी कोचिंग सेंटर संचालकों की चांदी है। संचालक मनमानी फीस वसूलते हैं, जिसका भार अभिभावकों पर पड़ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी होते हैं। कॉलेजों में प्रवक्ता न होने के चलते अच्छी पढ़ाई नहीं हो पाती है। इसलिए कोचिंग सेंटर का सहारा लेना पड़ता है। संवाद
-
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की कमी है। जिसको लेकर विभाग को अवगत करा दिया गया है। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस

कॉलेजों में स्टाफ की स्थिति
पद का नाम- कुल पद- रिक्त पद- भरे पद
प्रधानाचार्य- 47- 42- 05
प्रवक्ता- 349-310- 39
सहायक अध्यापक- 502-376- 126
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें