फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक से शादी की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस ने घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती दूसरे गांव के युवक के घर पहुंच गई और युवक को प्रेमी बताते हुए उसके साथ शादी की जिद करने लगी। युवक के इन्कार करने पर परिजन ने उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह अजीमनगर थाना पहुंच गई। यहां से उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बुधवार को क्षेत्र के एक गांव की युवती भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के यहां पहुंच गई। युवती का कहना था कि युवक उससे प्रेम करता है, लेकिन शादी से कतरा रहा है। अब वह यहां से तभी जाएगी, जब युवक से उसका निकाह हो जाएगा। युवक ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते युवती ने हंगामा शुरू कर दिया और युवक के दरवाजे पर बैठ गई।
युवक के परिजनों ने उसे घर के बाहर से हटाया तो वह थाने पहुंच गई। उसने थाना अजीमनगर पुलिस को बताया कि वह युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक मुकर गया। शिकायत के बाद थाना प्रभारी युवती को समझा-बुझााकर घर भेज दिया। हंगामा होने के बाद क्षेत्र में पंचायत का सिलसिला शुरू हुआ। पंचायत ने भी युवती को उसके पिता के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें