फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीतारामपुर में तेंदुए की सुध लेने नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर में तेंदुए के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते करीब दो माह से तेंदुआ लगातार क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय है लेकिन अब तक वन विभाग उसकी लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर सका और न ही पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर के जंगल में तेंदुए का सड़क पार करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद खौफ और बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते उनकी सुरक्षा खतरे में है। गांव के राजू सैनी, पंकज कुमार, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, निखिल कुमार आदि ने डीएम से मामले की जांच कर वन विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्वार वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पिंजरा जंगल में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें