फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहरी खाकर रखा पहला रोजा, अदा की तरावीह की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार से मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत हो गई। रोजेदारों ने सहरी के वक्त नाश्ता खाकर नमाज अदा की। दिन भर उन्होंने इबादत में गुजारा। रात में तरावीह की नमाज अदा की और कलाम-ए-पाक पढ़ा गया। लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रही। इस कारण अधिकतर रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज और तरावीह की नमाज घरों में ही पढ़ी।
विज्ञापन

मंगलवार रात को चांद दिखने के बाद तरावीह की नमाज हुई और बुधवार से अल्लाह की बेशुमार रहमतों का पाक माह रमजान शुरू हो गया। रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर बेशुमार रहमतें बरसाता है। नेक बंदे भी दुनिया की सब बातें भूलकर सिर्फ अल्लाह की इबादत में ही अपना समय गुजारते हैं। रमजान के पहले अशरे में लोगों ने अल्लाह तआला की इबादत की और दुआ की। रोजेदारों ने सुबह सहरी खाई और इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर खजूर से इफ्तार किया। रात में मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के चलते मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रही। कई बच्चों ने पहली बार भी रोजा रखा और अल्लाह तआला की इबादत की।
खजूर से रोजा इफ्तार सेहत के लिए भी फायदेमंद
रामपुर। माह-ए-रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया है। इफ्तार में सुन्नत माना जाने वाला खजूर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
डॉ. नरेंद्र कुमार गौतम बताते हैं कि खजूर में मौजूद मैग्नीशियम-पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। दिनभर रोजा रखने से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होता है। ऐसे में रोजा खोलते ही खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। खजूर में फ्लोरीन पाया जाता है जो कि दांतों के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही खजूर में वो सभी विटामिन होते हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र को फायदा होता है। और मिठास कम होने के कारण शुगर का स्तर भी नहीं बिगड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें