शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के मित्रपुर गांव में शॉट सर्किट से आग लग गई। जानकारी के मुताबिक अय्यूब के मकान में शॉट सर्किट होने के कारण उनके मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा जरूरी समान, कपड़े, बिस्तर, सोफे, तख्त, बेड, कूलर समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि जल गए। इस आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। संवाद