फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सजा बढ़ाने पर बहस पूरी

Thu, 30 Apr 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सुनाई गई सजा को बढ़ाने को लेकर दायर अपील पर अभियोजन की बहस पूरी हो गई। अब चार मई को पत्रावली दाखिल की जाएंगी और उसी दिन मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि एमपी-एमएलए सेशन विजय कुमार की कोर्ट में सजा बढ़ाने को लेकर दायर अपील पर सुनवाई हुई, जिसमें अभियोजन की ओर से बहस पूरी हो गई है। अब पत्रावली दाखिल की जाएंगी और अगली सुनवाई चार मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
आजम की खारिज हो चुकी है अपील
दो पैन कार्ड मामले में सजा के खिलाफ दायर आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील को कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।
0000
गवाह को धमकाने के मामले में टली सुनवाई
सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में गवाह के न पहुंचने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 11 मई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें