फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दंपती को बेहोश कर 10 लाख उड़ाए

Tue, 03 Feb 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार का मामला, पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार (रामपुर)। बैंक के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) सेंटर संचालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर चार लोगों पर 10 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के भाई ने कोतवाली पहुंचकर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
समोदिया गांव निवासी हिब्जे अली ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई नक्शे अली, गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी सेंटर संचालित करते हैं। उनके घर बैग में लगभग दस लाख रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे रूबी पत्नी रजा अली निवासी समोदिया उनके भाई के घर पहुंचीं। उस समय नक्शे अली की पत्नी शायरा परवीन घरेलू कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान रूबी ने जान से मारने की नीयत से कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे नक्शे अली और उनकी पत्नी बेहोश हो गए। आरोप है कि इसके बाद रूबी घर में रखे दस लाख रुपये लेकर चली गई।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना की साजिश रूबी के भाई राशिद, आसिफ और आरिफ निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर ने रची थी। फोन कॉल रिसीव न होने पर जब हिब्जे अली अपने भाई के घर पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया था। होश में आने के बाद दंपती ने पूरी घटना की जानकारी दी। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें