रामपुर। यूपीसिडको के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वाईपी सिंह ने जनपद में निर्माणाधीन तीन प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अस्पताल निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जताई, मजदूरों के ड्रेस कोड से लेकर सामग्री की गुणवत्ता तक का जायजा लिया
शनिवार को संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अध्यक्ष वाईपी सिंह ने पहाड़ी गेट स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में 1830.25 लाख रुपये की लागत से बन रहे 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के लेआउट, प्रयोगशाला, वॉशरूम और विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। मजदूरों के ड्रेस कोड न पहनने और ठेकेदार की ओर से पीएफ व ईएसआई का रिकॉर्ड न प्रस्तुत करने पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को ईंट एवं कंकरीट के नमूने जांच के लिए भेजने और छत की विद्युत ड्राइंग मुख्यालय प्रस्तुत करने को कहा।