फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटी की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पिता की हालत बिगड़ी

Tue, 22 Sep 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बेटी की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परेशान चल रहे पिता की रविवार को पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर टांडा से जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था तो कार्रवाई के बजाय पुलिस व्यक्ति पर नजर रख रही थी। फिलहाल मेरठ के सरकारी अस्पताल में व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बीते 21 अगस्त को उसकी पुत्री का शव मोहल्ले के बाहर पेड़ से लटका मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई न होने से परिवार में नाराजगी थी। परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों समेत विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी बीच व्यक्ति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने आत्मदाह करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस उस पर नजर रख रही थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे दो पुलिसकर्मी व्यक्ति के घर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे एक दरोगा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचा। शाम करीब तीन बजे कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ व्यक्ति के घर पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे।
परिजनों के मुताबिक बातचीत के दौरान आवाज तेज होने लगी। इसी बीच अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख कोतवाली प्रभारी उसे अपनी कार से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे टांडा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने आत्मदाह करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस उस पर नजर रख रही थी, ताकि वह कोई गलत कदम न उठा सके। रविवार को पुलिस टीम इसी संबंध में व्यक्ति से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें