फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंसूरपुर के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला

Fri, 10 Jul 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव मंसूरपुर के जंगल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि संभव है मोर पर जंगली कुत्तों ने हमला किया हो, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि वन विभाग ने इस आशंका की पुष्टि नहीं की है और मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलने की बात कही है।
वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। राष्ट्रीय पक्षी का शव मिलने की सूचना से विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि मोर की मौत प्राकृतिक कारणों, किसी जंगली जानवर के हमले या अन्य वजह से हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल होने या संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
0000
जंगल में मृत मिले मोर के शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि होगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रणव जैन, डीएफओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें