फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटे की संदिग्ध मौत के बाद लापता हुए पिता का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 21 Oct 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को 30 वर्षीय बेटे मिट्ठन का शव सड़क किनारे मिला था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद 60 वर्षीय पिता चंद्रसेन लापता हो गए। मंगलवार को उनका शव भट्ठे के पास ईख के खेत में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

एक के बाद एक पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है, जबकि पिता की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
संभल के धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी मिट्ठन (30) अपने पिता चंद्रसेन (60) के साथ 15 अक्तूबर को मजदूरी करने सैफनी क्षेत्र में आए थे। दोनों शाहबाद-बिलारी मार्ग पर धनौरा गांव के मोड़ के पास मेहर अली खां के पेट्रोल पंप के सामने स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। सोमवार को मिट्ठन का शव मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद चंद्रसेन भी लापता हो गए। सोमवार देर रात उनके गायब होने पर लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को करीब तीन बजे भट्ठे के बराबर स्थित ईख के खेत में पेड़ से उनका शव लटका मिला।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी पंकज पंत पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
000
बेटे की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित
थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बेटे के शव से बदबू आ रही थी। प्रथम दृष्टया अधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पिता के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिता के आत्महत्या करने की आशंका है।
000
मिठ्ठन शराब पीने का आदी बताया गया है जबकि चंद्रसेन की मौत प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अनुराग सिंह, एएसपी, रामपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें