फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, लकड़ी कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे से टकराई बाइक, लकड़ी कारोबारी की मौत
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। पैर में पट्टी कराने आए बाइक सवार लकड़ी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए।
शाहबाद के अनवा गांव के मंझरा मिलक हुसैनगंज गांव निवासी यूसुफ पेशे से लकड़ी कारोबारी थे। मंगलवार सुबह को अपने पैर की पट्टी कराने शाहबाद के निजी चिकित्सक के यहां आए थे। दरअसल लगभग तीन माह पूर्व लकड़ी उतारते समय इनके पैर में चोट लग गई थी। उसी पैर की पट्टी कराने के लिए आए हुए थे। लकड़ी कारोबारी बाइक से वापस गांव जा रहे थे। जाते समय शाहबाद क्षेत्र के रम्पुरा गांव के निकट पेट्रोल पंप पर एक बड़े वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई और उनका सिर खंभे में लग गया। लकड़ी कारोबारी को एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई। सूचना के बाद रोते-बिलखते हुए परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को गाड़ी में डालकर गांव ले गए। मृतक के बड़े भाई अमीर ने बताया कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मृतक की पत्नी आमना का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी आमना, बेटे हैदर अली, अब्बास और बेटी साहिबा को छोड़ा है।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
रम्पुरा गांव पर सड़क हादसे में लकड़ी कारोबारी यूसुफ की मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार लकड़ी कारोबारी ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के समय बाइक सवार का सर खंभे से टकराया था। जबकि पूरे शरीर पर कहीं ओर चोट नही आई थी। पुलिस का कहना है कि अगर यूसुफ ने हेलमेट पहना होता तो हो सकता था उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें