फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को शहर में 112वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर मंगल कामना की। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथयात्रा विश्राम पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे नगर के मोहल्ला कूंचा देवी दास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पंडित मुनीश्वर दत्त से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में ही निकाली। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा जी को रथ पर विराजमान किया। इसके बाद जयघोष के साथ रथयात्रा शुरू हुई। पूरे मंदिर की परिक्रमा करने के बाद रथयात्रा पुन: मंदिर पंडित मुनीश्वर दत्त पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु आतुर रहे। भजनों पर झूमते हुए और भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष करते हुए श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा विश्राम पर आरती के पश्चात श्रद्धालुओं प्रसाद वितरित किया गया। रथयात्रा शुरू होने से पहले मंदिर पर संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा के अलावा नंदा शर्मा, मिथिलेश चौरसिया, ज्योति अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, श्याम मनोहर बंसल, प्रेम कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, गिरिराज शरण अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें