फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख 10 मई तक बढ़ी

Sat, 02 May 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिले के तीन सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कुल 1100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित तीन राजकीय पॉलीटेक्निक में कुल 576 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन आने लगे, लेकिन अपेक्षित गति नहीं मिल सकी।
राजकीय पॉलीटेक्निक में पहले आवेदन की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डा. डीबी सिंह का कहना है कि अभ्यर्थी इस अवधि में अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अंतिम तारीख से पहले आवेदन करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कहां कितनी सीटें

रामपुर-324



शाहबाद215

चमरौवा-37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें