फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन रहेगा जारी

विज्ञापन
भोट के कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू के धरना प्रदर्शन में बोलते किसान। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर बेमियादी धरने पर बैठे किसान बुधवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कराए जाने की मांग की। वहीं स्थानीय समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का बेमियादी धरना 34वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने अपने संबोधन में कहा कि छह माह से भी अधिक समय से देश के किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार वार्ता को ही तैयार नहीं है। किसान भी हार मानने वाले नहीं है। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर किसानों का परेशान करने में लगा है। अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। नहरों की सफाई नहीं की गई है। नहरों में पानी के अभाव में सिंचाई नहीं हो पा रही है। गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है और ग्रामीण सड़कें टूटी पड़ी हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्दी ही नहीं किया गया तो किसान स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मिलक राम बहादुर यादव, जगदीप सिंह, अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद, दिलशाद हुसैन, शकील अहमद, जमील अहमद, सगीर अहमद, मुनव्वर आलम, रवि, संजीव, मोहम्मद रफी, मोहम्मद अलीम, इरफान हसन, तौकीर अहमद, अनीस अहमद, डॉक्टर उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें