फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खैर की लकड़ी सहित पकड़े गए आरोपी जेल भेजे

Thu, 19 Feb 2026 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार/मिलक खानम। प्रतिबंधित खैर लकड़ी की तस्करी के मामले में पकड़े गए दो तस्कर समेत चार लोगों के खिलाफ मिलकखानम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों का कोर्ट में चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी को वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित खैर लकड़ी लेकर गदरपुर मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना पर टीम ने पीछा किया लेकिन ट्रक तेज गति से रामपुर सीमा पार करते हुए उत्तराखंड से पंजाब की ओर निकल गया।
वन रेंजर ठाकुर विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने लगातार पीछा करते हुए पंजाब सीमा क्षेत्र के शंभू रखपुरा स्थित एक गोदाम में ट्रक को घेर लिया था। जहां शाम करीब पौने सात बजे बजे ट्रक से दो व्यक्ति उतरते दिखे, जिन्हें मौके पर पकड़ लिया गया। ट्रक में चोरी से काटी गई खैर की लगभग साढ़े चार सौ कुंटल लकड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

वन विभाग ने इस मामले में गिरफ्तार राशिद निवासी कनौरा, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) और नबी जान पुत्र डॉ. नूरहसन निवासी अब्दुल्लागंज, जिला बदायूं समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने राशिद और नबीजान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में स्मायली तथा आसिम निवासी लगड़ाभीड़, मुकुंदपुर थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें