अढाल प्रिमियर लीग के फाईनल में थाना गांव की विजेता टीम विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। खेल स्टेडियम रोहडू़ में आयोजित अढाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता थाना मांदल की टीम ने जीता है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का फाइनल मुकाबला थाना और धारा टीम के बीच खेला गया। इसमें धारा टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में पहले खेलते हुए 74 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाना टीम से शुरू में ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सौरव ने 37 रनों की पारी खेलते हुए जीत के लक्ष्य को आसान बनाया।
थाना मांदल ने अंतिम ओवर की तीन गेंद से पहले ही लक्ष्य को हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में जीत पर विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को पचास हजार की राशि और ट्रॉफी देकर नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवयुवक मंडल अढाल को गांव में खेल मैदान के विस्तार के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की।
नवयुवक मंडल अढाल के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि 16 दिनों तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता मे रोहडू उपमंडल की 128 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन पर धारा टीम के दिग्विजय को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। थाना टीम के सौरव को फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके अतिरिकत दीपराज को श्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक, अढाल टीम के सुनील उर्फ धोनी को श्रेष्ठ कीपर, जिताटा टीम के मुकेश राणा को श्रेष्ठ बल्लेबाज, जिताटा टीम के रितिक को श्रेष्ठ गेंदबाज का इनाम दिया गया।