फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन डिग्री गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शीतलहर के प्रकोप के चलते रविवार को फिर ठिठुरन बढ़ गई। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर से ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार की सुबह कोहरा अधिक होने की वजह से दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं रविवार की छुट्टी होने के चलते कामकाजी लोग भी ठंड के चलते घरों में दुबके नजर आए, जिससे सड़क पर चहल-पहल कम रही। सुबह से ही गलन काफी अधिक थी, उस पर शीतलहर चलने से हांड़कंपाऊ ठंड हो गई।
विज्ञापन

दोपहर को आसमान कुछ देर के लिए साफ हुआ था और लोगों को लगा कि धूप निकलेगी, लेकिन कुछ मिनट के बाद ही मौसम फिर बदल गया और बादल छा गए। शाम होते-होते कोहरे की चादर ने फिर शहर को अपने आगोश में ले लिया। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को भी कोहरा रहेगा। मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें