फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चचेरी बहन की शादी के दिन किशोर की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खौद गांव में सोमवार को चचेरी बहन की शादी के दिन ही फैज आलम (17) की मौत हो गई। बरात के स्वागत की तैयारियों के बीच किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। दोपहर में शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद शाम को सादगी के साथ निकाह के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र खौद गांव निवासी रफी आलम की कोल्डड्रिंक एजेंसी है। उनका बेटा फैज आलम भी उसमें हाथ बंटाता था। सोमवार को फैज के ताऊ फिरासत की बेटी की शादी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। सभी को बरातघर जाना था, लेकिन सुबह पांच बजे ही फैज आलम के सीने में दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हार्टअटैक से मौत की बात कही।
किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवती के ससुराल वालों को इसकी सूचना दी। शादी के सारे इंतजाम हो चुके थे। खाना भी बन चुका था इसलिए दफन के बाद निकाह करने पर सहमति बनी। दोपहर में जौहर की नमाज के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शाम पांच बजे निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हुई। घटना से परिवार व गांव मेें मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें