फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी नन्हे सिंह यादव (30) ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं की बोरियां भरकर बरेली के ग्राम परसाखेड़ा जा रहा था। बरेली में धनेटा रेलवे फाटक के करीब नदी के पुल पर ट्रैक्टर के पिछले पहिये का एक्सल टूटने के कारण उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली पुल के नीचे गिर गई। बोरियों के नीचे दबने से नन्हे की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नन्हे नगर के मोहल्ला साहूजी नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह किराये पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाता था। सोमवार सुबह वह ट्राॅली में गेहूं की बोरियां भरकर बरेली जा रहा था। इसी दाैरान हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बरेली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बोरियों को हटाकर उसके नीचे से ट्रैक्टर चालक का शव निकाला। जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजन शव लेने के लिए बरेली के जिला अस्पताल रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि नन्हे के चार बच्चे हैं। हादसे में उसकी माैत हो जाने के कारण परिवार के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें