फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईटेंशन लाइन से किशोर झुलसा, ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 27 Mar 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गद्दीनगली गांव में 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजर रहे 16 वर्षीय राहुल को चुंबक की तरह खींच लिया। संयोग से उसी समय विद्युत आपूर्ति गुल हो गई, लेकिन बालक बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीण उसे उत्तराखंड के बाजपुर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया ।
विज्ञापन

स्वार से पुसवाड़ा गांव के लिए 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गद्दीनगली गांव में यह लाइन ढीली है और लगभग 7-8 फुट ऊपर से गुजर रही है। सोमवार की शाम लगभग चार बजे गांव निवासी राम कुंवर का 16 वर्षीय बेटा राहुल इस लाइन के नीचे खड़े होकर मोबाइल से बात करते हुए गुजर रहा था कि इसी दौरान हाईटेंशन लाइन ने उसे ऊपर की ओर खींच लिया। इसी बीच संयोग से विद्युत आपूर्ति गुल हो गई, जिसके चलते राहुल नीचे आ गिरा लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। उसके सिर, पैर और हाथ के अलावा पीठ एवं सीने पर जख्म हो गए। मौके पर तमाम लोग आ गए जो उसे उठाकर तत्काल ही उत्तराखंड के बजपुर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे।
इधर हादसे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि अनेक बार लाइन हटाने के लिए जेई को कहा गया लेकिन वह लाइन हटाने का खर्चा मांग रहे हैं। इस दौरान वीर सिंह, रवि कुमार, राम कुंवर, प्रीतम सिंह और रामू आदि ग्रामीण रहे। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी भगवंत सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जेई को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद लाइन हटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें