फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी संग मारपीट, तीन दांत तोड़े, हालत गंभीर

Mon, 16 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। गांव लांबाखेड़ा निवासी आशक अली ने गांव के ही लोगों पर घर में घुसकर बेटी से मारपीट कर तीन दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने दूसरे मकान पर काम करा रहा था। घर पर उसकी बेटी 16 वर्षीय बेटी नगमा और अन्य बच्चे थे। आरोप है कि गांव के जीशान, अरमान अली, मासूक और हुसन बानो एक राय होकर लाठी-डंडों व पाटल लेकर घर में घुस आए। उन्होंने नगमा से माता-पिता के बारे में पूछताछ की। बेटी ने कारण पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज कर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर मासूक ने नगमा को डंडे से मारा, जिससे उसके दांत पर चोट लगी। जबकि जीशान ने पाटल से उसकी नाक पर वार किया, जिससे नगमा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके तीन दांत टूट गए और नाक में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर मां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपित भाग गए। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें