फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गन्ना तोड़ने पर किशोर की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र के गुजरैला गांव में गन्ना तोड़ने के विवाद में एक किशोर की पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक अतुल के खिलाफ एससी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शाम करीब साढ़े छह बजे धान बीनने गया था। इसी दौरान उसने गांव निवासी अतुल के खेत से एक गन्ना तोड़ लिया। आरोप है कि इससे नाराज खेत स्वामी अतुल ने गन्ने से ही किशोर की पिटाई कर दी। पिता ने किसी तरह अपने पुत्र को बचाया, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें