फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हर्बल पार्क में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद(रामपुर)। कटघर थाना क्षेत्र से ऑटो चालक 13 साल की किशोरी को घुमाने के बहाने हर्बल पार्क ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे उसके घर के पास फेंक कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर क्षेत्र के गांव में रहने वाली पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि पांच अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान कटघर के मिलक कल्याणपुर गांव निवासी मोनू किशोरी को घुमाने के बहाने ऑटो में बैठाकर ले गया।
विज्ञापन

आरोपी पीड़िता को हर्बल पार्क के पास ले गया और वहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो वह उसकी तलाश में जुट गए। पिता का आरोप है कि रात करीब आठ बजे आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के पास ही फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनू ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कोई शिकायत की तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा।
मंगलवार को परिजन पीड़िता को थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अपहरण में केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें