फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के छिपियान निवासी सिमरन की शादी पहाड़ी गेट निवासी अकरम के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों का जीवन कुछ दिन तक ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते। आरोप है कि 23 मई को दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बाद में विवाहिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, अजीतपुर नई बस्ती निवासी शबाना की शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के रवानी गांव निवासी अफसर अली के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते। 11 जून को पति ने मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में अफसर अली, इस्लाम नवी, छोटी, हूर बानो, इकबाल, इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें