पटवाई (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़ित पत्नी ने पति सहित आठ लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के सहविया खुर्द निवासी रियासत ने अपनी बेटी अमीर जहां की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के राजा के सहसपुर निवासी मुबरक अली से 18 फरवरी 2013 को की थी। आरोप है। पीड़ित पत्नी अमीर जहां का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों की मांग बढ़ गई थी। आरोप है कि हफ़्ते भर पूर्व आरोपी पति मुबारक ने पीड़िता को घर से दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया । पीड़िता ने अपने आरोपी पति मुबारक अली, जेठ मुशाहिद अली, जेठानी महताब, छोटी जेठानी मुजामिन, ननद नरगिस, ननदोई शफी, शाहाना, नूर मोहम्मद आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।