फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, बुलंदशहर और आगरा की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अंडर-18 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालक व बालिका वर्ग में तीन-तीन मैच हुए। इस दौरान बालक वर्ग में बुलंदशहर, आगरा और आजमगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही बालिका वर्ग में लखनऊ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर और कानपुर की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मैच दयावती मोदी अकादमी और बालिका वर्ग के मैच सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित हो रहे हैं। बालक वर्ग में आगरा की टीम ने बरेली की टीम को 42-33 से, बुलंदशहर की टीम ने प्रयागराज की टीम को 66-32 से और आजमगढ़ की टीम ने उन्नाव की टीम को 54-22 से हराकर जीत दर्ज की। इन मैचों में रेफरी दीपक, शशांक सिरोही और दीपक सिंह रहे।
बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम ने बरेली की टीम को एकतरफा मुकाबले में 37-00 से, मुरादाबाद की टीम ने अलीगढ़ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 48-47 से और कानपुर की टीम ने बलिया की टीम को 45-11 से, रामपुर डीएमए की टीम ने बिजनौर को 2-0 से, गौतमबुद्ध नगर ने प्रयोगराज को 57-40 से हरा दिया। इन मैचों में रेफरी अभय सिंह, आकांक्षा, उमेश, अफरोज, राहुल और एचपी शर्मा रहे। इस दौरान बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, तुषार शर्मा, मनीष खुराना, वीरेंद्र विक्रम, आरएस बेदी, विनीता त्यागी, दीपक पुठिया आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शनिवार 20 अगस्त को लखनऊ का प्रतापगढ़ से, बिजनौर का गाजियाबाद से और बलिया का प्रयागराज से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें