फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत, जच्चा गंभीर, परिजनों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती को परिजन प्रसव के लिए बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि सीएचसी स्टाफ ने ऑपरेशन से प्रसव होने की बात कहते हुए निजी अस्पताल में भेज दिया जहां पर प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई और जच्चा की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह को परिजन मृत नवजात व ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए। हंगामा करते हुए मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी।
विज्ञापन

गंगापुर शर्की गांव निवासी लता का कहना है कि उनकी पुत्र वधू करीना को प्रसव पीड़ा होने पर वो बृहस्पतिवार को मिलक सीएचसी लेकर पहुंची थीं। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने नार्मल डिलीवरी होने से मना कर दिया और उन्हें सलाह दी कि वह आपरेशन से प्रसव करा लें। सरकारी अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने उनसे कहा कि वह बिलासपुर मार्ग स्थित उसकी जान पहचान के निजी अस्पताल में गर्भवती को लेकर चले जाएं। परिजनों का कहना है कि उसकी बातों में आकर वह करीना को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में उनसे सादा कागज पर अंगूठा लेने के बाद पुत्र वधू को भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर ने रेफर करने की बात तो परिवार की महिलाएं महिलाएं डिलीवरी रूम में चली गईं। आरोप है कि वहां पर करीना स्ट्रेचर पर पड़ी थीं और नवजात की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिजन आननफानन में करीना को रामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। जहां पर करीना की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह को नवजात का शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को निजी चिकित्सक और सीएचसी स्टाफ जिसने निजी अस्पताल ले जाने की बात कही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर भी दे दी। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवजात का शव लेकर ग्रामीण कोतवाली आए थे। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई। जांच के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें