फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर-बिजनौर का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंडलीय सब जूनियर और सीनियर बालिका-बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर और बिजनौर की टीमों का दबदबा रहा। बालक वर्ग में दोनों श्रेणी के फाइनल मैच रामपुर की टीम ने जीते तो बालिका वर्ग में दोनों श्रेणी के मैच बिजनौर की टीम ने अपने नाम किए।
विज्ञापन

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता में रामपुर, बिजनौर व मुरादाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के सब जूनियर का फाइनल मैच बिजनौर व रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बिजनौर व मुरादाबाद की टीम के बीच हुआ, जिसमें बिजनौर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। बालक वर्ग में सब जूनियर का फाइनल मैच रामपुर व बिजनौर के बीच हुआ जिसमें रामपुर में 3-0 से जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग का फाइनल मैच भी रामपुर व बिजनौर के मध्य ही खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। दोनों मैचों में निर्णायक नगेंद्र सिंह, फरहत अली खां, पूनम रिचर्ड, शबनम जैदी और तुषार शर्मा रहे। इस अवसर पर जमाल फात्मा, हरिनाथ सिंह, जीवन सिंह, वंश बहादुर, घनश्याम सिंह, वीर सिंह, विनोद खन्ना, जुगल किशोर, कल्पना रावत, कुलविंदर कौर, मनोज कुमार, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें