टीम ने रामपुर में खनिजों के परिवहन करने वाले 50 वाहनों की जांच की, जिसमें से पांच वाहन बिना परिवहन प्रपत्र के खनिजों का परिवहन किए जाने के कारण उन्हें सीज कर दिया गया। जांच दल ने जनपद रामपुर में चार स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई, जिसमें एक केशर पर स्टाक में एमएम - 11 की मात्रा के सापेक्ष लगभग 135 घनमीटर तथा दूसरे स्टोन क्रेशर पर 54 घनमीटर अधिक खनिज का भंडारण पाया गया। खनन अधिकारी शिवम कुमार जैन ने बताया कि वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। उनके मुताबिक अवैध खनन को लेकर लगातार छापेमारी हो रही है।