रामपुर। शहीदे-आजम स्पोटर्स स्टेडियम बमनपुरी में एफसीआई की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एफसीआई अलीगढ़ और एफसीआई हापुड़ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हापुड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ की टीम ने सात विकेट खोकर 133 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। अलीगढ़ एफसीआई के बल्लेबाज नीरज शर्मा 48 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच का ख़िताब नरेंद्र कुमार मीना को मिला। नरेंद्र कुमार मीना 62 रन बनाकर नॉट ऑउट रहे। मुख्य अतिथि फैसल लाला ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। संवाद