रामपुर। मोदी होल्डिंग्स की ओर से रामपुर में एयरक्रीट फैक्टरी लगाने की योजना प्रगति पर है। बुधवार को यूरोप की एयरक्रीट टीम ने फैक्टरी का दौरा किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने यहां की मिट्टी, रेत और भौगौलिक दशा आदि का निरीक्षण किया।
एयरक्रीट के एमडी राल्फ बेयर, मैनेजर एंटोन कुपावा, मोदी होल्डिंग्स अधिकारी मुकेश खेतान, जीपी सिं और हिमांशु वर्मा रामपुर पहुंचे। यहां मोदी फैक्टरी में डायरेक्टर डा. सुमन तोमर ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद यूरोपियन टीम ने मोदी टीम के साथ बैठक की और फैक्टरी स्थापित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। फैक्टरी की इमारत, भूमि और स्थानीय रेत, बालू आदि का निरीक्षण किया। टीम ने फैक्टरी स्थापित करने के सभी मानको को अनुकूल बताया। इस दौरान एयरक्रीट के एमडी राल्फ बेयर और मैनेजर एंटोन कुपावा ने बताया कि डा. भूपेन्द्र कुमार मोदी का रामपुर से विशेष लगाव है। उनका सपना है कि रामपुर को एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में प्रदर्शित किया जाए। इसी क्रम में यहां विश्वस्तरीय एयरक्रीट फैक्टरीलगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।