फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में खनन से जुड़े माफिया ने लेखपाल पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने की कोशिश की,जिस पर इस मामले में पुलिस ने अब चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों पर जहां प्रशासन शिकंजा कस रहा है। पिछले दिनों मंसूरपुर के पास लेखपाल राजीव कुमार ने खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश की,लेकिन इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों ने गाड़ी को तेजी से भगाया। इस दौरान लेखपाल बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली गड्डे में जाकर पलट गई थी। इस मामले में लेखपाल की ओर से सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मंसूरपुर निवासी शेर अली, सलमान, शमशाद और फारुक को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस इंसपेक्टर किशन अवतार सिंह का कहना है कि इन लोगों ने लेखपाल पर हमला कर दिया था,जिस पर मुकदमा दायर किया गया था। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर रंगदारी मांगने के एक मामले में पुलिस ने अजीतपुर निवासी इमरान को भी गिरफ्तार किया है। इमरान पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें