फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 31 दिसंबर तक एकल विद्यालयों में होगी शिक्षकों की तैनाती, प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती तथा प्रत्येक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जानी है। शासन स्तर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार जनपद में एकल विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी की ओर से 24 दिसंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। इस सूची पर शिक्षकों से 27 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों के प्रमुख बिंदुओं में विद्यालय की छात्र संख्या, शिक्षक की जनपद में नियुक्ति की तिथि आदि शामिल हैं। जिले के कई विद्यालय वर्तमान में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जारी की गई सूची के साथ संलग्न आदेश अपठनीय एवं अस्पष्ट है। आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि शिक्षक अपनी आपत्तियां कहां और किस कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी कारण शिक्षक ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह आपत्तियां जिला मुख्यालय पर जमा की जाएंगी। मांग करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और शिक्षकों को विश्वास में लेकर ही समायोजन एवं इंचार्ज की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के एकल विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया है। जल्द ही एकल विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन

- बुद्ध प्रिय सिंह, एडी बेसिक मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें