फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 50 से कम बच्चों वाले स्कूल को समाहित करने के विरोध में उतरे शिक्षक

Mon, 23 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने 50 से कम बच्चों वाले स्कूल को अन्य स्कूल में समाहित करने का विरोध जताया है। कहा कि इसको लेकर 27 जून को बीआरसी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा
विज्ञापन

यह फैसला जनपद शाखा रामपुर की एक ऑनलाइन बैठक में लिया गया। बैठक में विभाग द्वारा विद्यालयों की मर्जिग के विरोध में था। जिला अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह, ज़िला महामंत्री अंजुम सक्सेना के साथ साथ ज़िला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने पचास से कम की छात्र संख्या वाले विद्यालयों को अन्य विद्यालय में सम्मिलित करने के आदेश को शिक्षा हित और छात्र हित मे हानिकारक बताया। जबकि आरटीई मे प्रत्येक ग्राम और मझरे में प्राथमिक स्कूल की और प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य शिक्षा का अधिकार की बात की गई है। कहा कि आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे उनका भविष्य में खराब हो जाएगा। बैठक में तय हुआ कि 27 जून को प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र में इस हेतु एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ0 राजवीर सिंह, ज़िला महामंत्री अंजुम सक्सैना, ज़िला संरक्षक क़मर इस्हाक़ जव्वाद ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र हल्दिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप सिंह, ज़िला कोषाध्यक्ष राधेश्याम, संयुक्त मंत्री नफासत अली, ज़िला मंत्री मुस्तफा अली,ज़िला उपाध्यक्ष नंदराम,विनोद कुमार,ज़िला महिला उपाध्यक्षा उजमा फ़ारुख,ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पांडेय,जय प्रकाश सिंह,हिमेन्द्र प्रताप,अरविंद गंगवार,ब्लॉक मंत्री इफ्तखार अली,नजाकत अली,उपमा रानी,मुनीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें