फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कई स्कूलों में गायब मिले शिक्षक/ शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विकासखंड शाहाबाद के 45 विद्यालयों का बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और एवं समस्त जिला समन्वय द्वारा टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कई स्कूलों में शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय ठीरिया सालेपुर में शिक्षामित्र राम कुमार सिंह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिस कारण इनका मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक गया है। प्राथमिक विद्यालय गोसमपुर शिक्षामित्र राम किशोर अनुपस्थित पाए गए, जिसके लिए उनका मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। प्राथमिक विद्यालय गुजरोला में शिक्षामित्र रामचंद्र सिंह एवं सुरेंद्र चंद्र विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसके लिए उक्त दिवस का मानदेय बाधित किया गया। कंपोजिट विद्यालय रुस्तमपुर शिक्षामित्र मंजू देवी लंबे समय से अनुपस्थित पाई गईं, जिसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और अनुपस्थिति के सापेक्ष मानदेय बाधित किया गया। प्राथमिक विद्यालय जाहिदपुर विद्यालय की व्यवस्थाएं बेहद खराब पाई गई तथा निरीक्षण के समय कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं पाया गया, जिसके लिए समस्त स्टाफ का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें