फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वधर्म प्रार्थना की। इस दौरान भारत को जोड़ने के लिए आपसी भाईचारे के लिए नफरत को खत्म करने लिए और महंगाई के खात्मे के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

धमोरा में बुधवार को आयोजित प्रार्थना सभा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा अब वक्त आ गया है के भारत को फिर से जोड़ा जाए सभी धर्मों का आदर करते हुए भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी जाए। भाजपा ने देश को नफरत कि आग मे झोंक रखा है। आज देश को उससे आजादी दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कि शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक चलेगी जिसमे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 3570 किलोमीटर पैदल चलकर देश को जोड़ने का काम करेंगे । इस मौके पर शहर अध्यक्ष नोमान खां, काशिफ खां ,वेदराम यादव, महेंद्र यदुवंशी, ताहिर अंजुम, जिवेंद्र गंगवार,अकरम सुलतान, जब्बार खां, दिनेश शर्मा, दामोदर सिंह गंगवार, हसीब खां, रियाज अली, जीशान खां, सरफ़राज अहमद, अतुल गंगवार, चमन शाह, भूपराम पासी, झम्मन सिंह, लियाकत अली, करामात अली,कमल पासी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें