रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्यकर्मियों और पेंशनभोगी राज्य कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की गई है। लेकिन, परिषदीय और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा के लाभ ने वंचित रखा गया है। जिससे शिक्षक मायूस हैं। शिक्षकों का कहना है कि राज्य कर्मचारियों के साथ वह भी पिछले कई साल से पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, प्रदेश सरकार ने इन शिक्षकों को कैशलेस सुविधा न देकर उन्हें मायूस किया है।