रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
रामपुर पुलिस लाइन में 199 रिक्रूट महिला आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिनकी आंतरिक विषय की परीक्षाएं 14 से 22 दिसंबर तक चली थीं। इसके साथ ही बाह्य विषयों की परीक्षाएं 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित की गई थीं। जिसमें पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी रिक्रूट महिला आरक्षी उत्तीर्ण हो गईं। जिसके बाद महिला रिक्रुट आरक्षियों की पासिंग आउट पांच जनवरी को होनी है। जिसको लेकर ही सोमवार को परेड ग्राउंड में फाइनल पासिंग आउट परेड का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस लाइन में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह द्वारा रिक्रुट महिला आरक्षियों को खाना परोसा गया। इस मौके पर समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।