फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एनपीएस-यूपीएस के विरोध में उतरे शिक्षक-कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में सभी शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हुए थे। इस दौरान सभी ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में काला दिवस के रूप में बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इसके बाद काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारियों के हाथों में पुरानी पेंशन बहाली के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष दिगपाल गंगवार ने बताया कि एनपीएस और यूपीएस बाजार आधारित स्कीम है। जिसमें कर्मचारियों के 10 प्रतिशत अंश के साथ जनता के टैक्स से जमा धन से सरकार ने 14 और 18.5 प्रतिशत अंशदान दिया जाता है, जो कि पूंजीपतियों के हवाले कर दिया जाता है। बताया कि एनपीएस और यूपीएस शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही देश के हित में भी नहीं है। कहा कि अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय देश के उत्थान में लगाने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है, जबकि एक दिन के लिए भी सांसद, विधायक बनने पर पुरानी पेंशन दी जा रही है। ये न्याय नहीं है। जिला संरक्षक डाॅ. नंदन प्रसाद पटेल ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारियों के सम्मान रूपी पुरानी पेंशन के लिए हम संकल्पित हैं। इस अवसर पर रवींद्र आर्य, रामप्रवेश यादव, सुनील कुमार, हरिद्वारी लाल, संगम शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, नेत्रपाल गंगवार, शुभम सक्सेना, संचित जौहरी, सुनील सैनी, अंकुर गंगवार, भगवान दास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें