फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)।शनिवार सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक को पास के ही रहने वाले एक युवक ने रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटवाई निवासी सत्यवीर इसी थाना क्षेत्र के गावं डोहरिया में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक हैं। उसका पास के ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। रोजाना की तरह वह शानिवार की सुबह को स्कूल जा रहा कि नरखेड़ी गांव के पास एक आरोपी युवक ने सत्यवीर को रोक लिया।उसके बाद उसके साथ गाली गलौज करते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिक्षक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।जहां सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें