रामपुर। यतीमखाना प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सांसद आजम खां और उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, तत्कालीन सीओ आलेहसन खां और इस्लाम खां ठेकेदार,सपा नेता वीरेंद्र गोयल,एसओजी के सिपाही धर्मेद्र और बीस अज्ञात लोगों पर लूटपाट ,मारपीट,तोड़फोड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में छह मुकदमे पहले ही दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि कि सांसद आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल बनवाने के लिए स्वार रोड पर स्थित यतीमखाने में रहने वाले लोगों को वहां से भगाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में कई लोगों ने कोतवाली थाने में इनके खिलाफ तहरीर दे रखी थी। जिसमें धीरे-धीरे करके कोतवाली पुलिस मुकदमे दर्ज कर रही है। छह मुकदमे पहले ही दर्ज हो चुके हैं। शनिवार को भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमे वादी शन्नू का आरोप है, कि 15 अक्तूबर 2016 की सुबह तत्कलीन सीओ आलेहसन खां , आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू,इस्लाम ठेकेदार, सिपाही धर्मेद्र सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र गोयल और 15 बीस अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए थे। उन लोगों ने आजम खां का स्कूल बनवाने की बात कहकर घर से सारा सामान बाहर फेंक दिया।उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।उसके बाद मकान पर बुल्डोजर चलवा दिया। इस दौरान आरोपी बीस हजार रुपये लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।