फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षिका पर लगाया कलावा बांधकर और तिलक लगाकर कॉलेज आने से रोकने का आरोप

Thu, 05 Sep 2024 04:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर) । राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा की एक शिक्षिका पर छात्राओं को कलावा बांधकर और तिलक लगाकर कॉलेज आने से रोकने का आरोप है। मामले की भनक लगते ही बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य और कॉलेज कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर विरोध दर्ज जताया। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा में राजकीय इंटर कॉलेज है। इस कॉलेज में क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इसी विद्यालय में पढ़ने वाली इंटर की दो छात्राओं ने एक मुस्लिम शिक्षिका पर आरोप लगाकर शिकायत की। छात्राओं का आरोप था कि शिक्षिका ने स्कूल में कलावा और माथे पर तिलक लगाकर आने से मना किया। दोनों ही छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। यह जानकारी बुधवार को हिन्दू संगठन के लोगों को मिली तो वह कॉलेज पहुंच गए। वहां उन्होंने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए विरोध जताया। हिन्दू संगठन ने स्कूल से शिक्षिका को हटाने की मांग की। जिस पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं और शिक्षिका दोनों से मामले की जानकारी करने के बाद शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं ने अपने परिजनों से कलावा और तिलक लगाकर स्कूल न आने की शिकायत की थी। उन्होंने प्रधानाचार्य या शिक्षक से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। बुधवार को हिंदू संगठन के कुछ लोग आए थे। उन्होंने एक शिक्षिका पर आरोप लगाए। जिसके बाद शिक्षिका और दोनों ही छात्रा से मामले की जानकारी ली गई। बाद में शिक्षिका को कार्य से हटा दिया गया है। वह प्राइवेट के तौर पर कार्य करती थी। हालांकि शिक्षिका ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें