फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में घायल टैंकर हेल्पर ने दम तोड़ा

Thu, 05 Dec 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हुए डीजल टैंकर के हेल्पर की उपचार के दौरान माैत हो गई है। पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव सलबपुर खालसा निवासी अकरम खां बुधवार की दोपहर अपने कुछ परिजनों व संबंधियों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र असद खां (20) एक निजी कंपनी के डीजल टैंकर पर हेल्पर के रूप में काम करता था। टैंकर पर उनके ही गांव का आसिफ खां पुत्र एबज खां चालक है।
उनका कहना है कि आसिफ 30 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे हरियाणा से डीजल का टैंकर लेकर रुद्रपुर डिपो जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चालक ने टैंकर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और वह उनके पुत्र असद खां के साथ चाय पीने के लिए पैदल नजदीक के एक ढाबे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि आसिफ चाय की दुकान पर पहुंच गया, लेकिन असद हाईवे किनारे था। इस दौरान एक टेंपो चालक ने लापरवाही से सुबह करीब 7:30 बजे उनके पुत्र को रौंद दिया, जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल हेल्पर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर मेरठ जा रहे थे कि रास्ते में डिडौली के पास घायल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की जांच हो रही है और जांच के बाद शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें